जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड की इस्माइलपुर कोयल, जयपुर एवं मैनपुरा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। तीनों पंचायतों में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए। इस्माइलपुर कोयल में डीएम अमृसा बैंस ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्वच्छताग्रहियों ने डीएम से कई माह से मानदेय नहीं मिलने, जबकि ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटने और पात्र लोगों का नाम नहीं जुड़ने की शिकायत की। डीएम ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस्माइलपुर कोयल में आयोजित सहयोग शिविर में मिले 84 आवेदनों में 39 का मौके पर निष्पादन हुआ। जयपुर में 10 में एक तथा मैनपुरा में मिले 30 आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया। बीडीओ सुशील कुमार सिंह न...