जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: किंजर। पुनपुन नदी में तीन दिन पूर्व डूबी 62 वर्षीय मीना देवी का शव रविवार को करीब सात किलोमीटर दूर सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बेलवन घाट के पास बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, किंजर थाना क्षेत्र में एनएच-33 के समीप पैर फिसलने से मीना देवी नदी में गिर गई थीं। शनिवार को गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन शव नहीं मिला। रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने नाव व अन्य साधनों से नदी में खोजबीन की। बेलवन घाट के पास शव मिलने की सूचना सिगोड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...