जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के स्वामी धरनी धराचार्य उच्च विद्यालय, पुराण में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बालानाथ पाठक ने किया। विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा पुराण गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यालय के छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से निकली तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा का महत्व तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बालानाथ पाठक ने कहा कि तिरंगा देश के आन, बान और शान का प्रतीक है। लाखों वीर सपूतों के बलिदान के बाद द...