जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: पंचायत विकास दिवस पर डकरा पहुंचीं डीएम, टीबी मरीजों व कुपोषित बच्चों को बांटी पोषण किट समय पर जांच कराने तथा आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की अपील जहानाबाद, नगर संवाददाता। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया मखदुमपुर प्रखंड की डकरा पंचायत पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली।

टीबी मुक्त भारत अभियानउन्होंने अधिकारियों को पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन और अल्केम के सहयोग से सात टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का व...