जहानाबाद, सितम्बर 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय, इटवा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, शैक्षणिक संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीडीसी ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की सहभागिता देखी। उन्होंने विद्यासाथी एप से संचालित ऑनलाइन कक्षाओं का भी अवलोकन किया और अधिकाधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने आईसीटी एवं कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए इनके नियमित एवं प्रभावी उपयोग का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य केवल भवन और सुविधाओं का विकास नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। विद्यालय ...