जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: नैनो खाद देने से किसानों में नाराजगी मेहंदिया, निज संवाददाता। खरीफ मौसम में धान की खेती को लेकर किसानों की खाद की जरूरत बढ़ गई है। इसी बीच प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों ने उर्वरक दुकानदारों पर डीएपी और यूरिया के साथ नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जबरन देने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि दुकानदार बिना नैनो खाद लिए डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिससे उन्हें मजबूरी में अतिरिक्त खाद खरीदनी पड़ रही है।

किसानों की समस्याएँ किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का समय चल रहा है और इस समय खेतों की तैयारी एवं रोपाई के लिए डीएपी तथा यूरिया की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। खाद लेने के लिए जब वे अधिकृत दुकानों पर पहुंच रहे हैं तो कई जगहों पर दुकानदारों द्वारा कहा जा रहा है कि डीएपी और यूरिया के साथ नैनो डी...