जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: नई व्यवस्था से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 27 अगस्त को जिले के सभी अंचलों में आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविर जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने मंगलवार को निबंधन कार्यालय का पुन: निरीक्षण कर ई-निबंधन व्यवस्था के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।

ई-निबंधन प्रक्रिया का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने ई-निबंधन प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए अधिक सरल, सहज एवं पारदर्शी बनाने के साथ-साथ आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा नई व्यवस्था से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि "पेपरलेस" व्यवस्था का अर्थ यह नहीं है कि आमजन को निबंधित दस्तावेज की कागजी प्रति उपलब्ध नहीं होग...