जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता सोनभद्र बंशी सूर्यपुर राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुकृति देवी ने कहा कि महाविद्यालय की गरिमा और अस्तित्व विद्यार्थियों से जुड़ा है। उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को उचित माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील की। शिविर का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी सह इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुबोध कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने और उसके समाधान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- P...