जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डायन बीघा गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी संगीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

घटना का विवरण परिजनों के अनुसार संगीता देवी शनिवार की सुबह शौच के लिए गांव के समीप बधार क्षेत्र की ओर गई थी। इसी दौरान वहां काफी नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तेज करंट लगते ही वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ...