Jahanabad News: ठाकुर बिगहा से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के कलेर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने अवैध बालू लदे एक सोनालिका ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दाउदनगर की ओर से एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लादकर ठाकुर बिगहा की ओर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.