Jahanabad News: ठाकुरबाड़ी से गौरक्षणी के बीच दरधा नदी पर नए पुल निर्माण को ले प्राक्कलन तैयार करें
जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया द्वारा ठाकुरबाड़ी से गौरक्षणी के बीच दरधा नदी पर नए पुल निर्माण संभावना के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि पूर्व में इस स्थान पर अवस्थित पुल को संकरा एवं क्षतिग्रस्त होने के कारण, दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टिकोण से ध्वस्त कर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को चारपहिया वाहनों सहित आमजन की सुविधा एवं आगामी पर्व त्यौहार को ध्यान में रखते हुए नए पुल निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.