Jahanabad News: ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने में 69 हजार रुपये फाइन वसूले
जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के विरुद्ध यातायात पुलिस और विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच के क्रम में शुक्रवार की देर रात तक कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 69 हजार रुपये फाइन की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार और वैसे लोग पकड़े गए थे जिनके वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। ट्रिपल लोडिंग, अवैध पार्किंग और यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पकड़े गए लोगों से उक्त राजस्व की वसूली की गई। यातायात नियम का पालन करने की नसीहत देकर उन्हें मुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने में 1.79 लाख रुपये फाइन वसूले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.