जहानाबाद, अगस्त 26 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के झिकटिया में हाट बाजार निर्माण की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झिकटिया हाट बाजार का शिलान्यास करेंगे।

प्रशासन की तैयारियाँ इसे लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाट बाजार का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्थानीय लोगों को मिलेंगी सुविधाएँ झिकटिया में हाट बाजार के निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलने ...