Jahanabad News: ज्वेलरी दुकान में चोरी के 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: न सोना-चांदी बरामद और न ही चोरों की हुई पहचान किंजर, एक संवाददाता। किंजर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में करीब 90 लाख रुपये के सोना-चांदी और नकदी की चोरी की घटना के 20 दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। एनएच-33 स्थित परमानंद सोनी की दुकान का शटर और तिजोरी तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना को किंजर बाजार के इतिहास की बड़ी चोरी की घटनाओं में माना जा रहा है। वारदात के बाद एसपी डॉ. नवजोत सिमी, एसडीपीओ कुमार संजय समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई थी। घटना के बाद कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी पीड़ित से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 20 दिन बीतने के बाद न तो चोरी का सामान बरामद हो सका है और न ही पुलिस चोरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.