Jahanabad News: जीविका महिला विकास समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित
जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। जीविका कार्यालय एवं प्रखंड क्रियान्वयन इकाई, करपी के सहयोग से भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, कोहरौल की दूसरी वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी, बीडीओ रोहित कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नारायण चौधरी और समिति की अध्यक्ष ललिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष ललिता देवी ने पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए समिति की उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए जीविका दीदियों को विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.