जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने दिखाई हरी झंडी स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का दिया आधी आबादी को संदेश जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में महिलाओं वो आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार पहल कर रहा है। बुधवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम छिरिड वाई भूटिया ने जीविका की आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत दो महिला लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक ऑटो की चाबी सौंपकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष भी मौके पर मौजूद रहे। योजना के तहत काको प्रखंड के भोला स्वयं सहायता समूह की चमेली देवी और मखदुमपुर प्रखंड के रानी स्वयं सहायता समूह की सुमन देवी को स्वरोजगार के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो उपलब्ध कराया गया। दोनों महिलाओं को वाहन खरीदने के लिए 3.50 ...