जहानाबाद, सितम्बर 5 -- Jahanabad News: आवारा कुत्तों के लिए टेहटा में बनेगा डॉग पाउंड्स जिला परिषद के द्वारा डॉग पाउंड्स का कराया जाएगा निर्माण जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आवारा कुत्तों के लिए आश्रय बनेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में जिले के आवारा कुत्तों के लिए डॉग पाउंड्स बनाने का निर्णय लिया गया है।

निर्माण संबंधी निर्णय पंचायती राज विभाग द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद जिला परिषद ने टेहटा के पास डॉग पाउंड्स बनाने का निर्णय लिया है। कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन की खरीदारी भी की जाएगी। पशुपालन विभाग आवारा कुत्तों को एंटी रेवीज इंजेक्शन लगाने के साथ ही बंध्याकरण भी कराएगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार नगर निकाय क्षेत्र के आवारा कुत्तों क...