Jahanabad News: जिला परिषद सदस्य ने पीड़ित आश्रिता कों दी सांत्वना
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज, संवाददाता पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ा नहर में शिफ्ट डिजायर कार पलटने से उसरी डीह गांव निवासी सिंधु कुमार और रंजीत कुमार की मौत की खबर से गांव में अभी भी मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेर भाग-1 की जिला परिषद सदस्य अमृता रानी शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचीं और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दोनों युवकों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कम उम्र में अपनों को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक है। इसी क्रम में उन्होंने निरंजनपुर गांव में बिजली करंट से घायल शिक्षक पप्पू कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर घायल शिक्षक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.