जहानाबाद, अगस्त 2 -- Jahanabad News: संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण के पैरामीटर में बिहार में तृतीय स्थान जिले के सभी टीबी मरीजों के बीच बांटे जा रहे टीबी फूड कम न्यूट्रिशन किट जहानाबाद, निज संवाददाता।

टीबी उन्मूलन का अभियान टीबी उन्मूलन की दिशा में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जहानाबाद में 1,18,804 आबादी की रिकॉर्ड स्क्रीनिंग एवं जांच सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। अभियान के दौरान संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जहानाबाद ने पूरे बिहार में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य केवल मरीजों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि उन्हें समुचित पोषण एवं सहयोग उपलब्ध कराकर पूर्णत: स्वस्थ बनाना भी है। इसी क्रम में एल्केम लेबोरेट्रीज़ क...