जहानाबाद, अक्टूबर 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु मद्यनिषेध विभाग की टीम ने रविवार को जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट से 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के आसपास शराब का धंधेबाज सक्रिय है और उसके पास बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब है। कार्रवाई के तहत एक युवक पकड़ा गया और उसके पास से 17 बोतलों में पैक अंग्रेजी शराब मिली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध देशी चुलाई शराब के निर्माण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पिस्तौल लेकर घूम रहा युवक समेत सात गिरफ्तार- पेज तीन के लिए इस दौरान भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराज बिगहा एवं सेरथुआ सहित अन्...