जहानाबाद, सितम्बर 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। कांग्रेस नेताओं संजय कुमार सिन्हा व निसार अख्तर अंसारी ने सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव पर गठबंधन धर्म की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सतर्कता समिति और सांसद प्रतिनिधियों के मनोनयन में कांग्रेस, भाकपा व माकपा जैसे सहयोगी दलों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। नेताओं ने सांसद से मनोनयन की समीक्षा कर सभी घटक दलों से संवाद एवं समन्वय स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सांसद पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए सभी दलों और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...