जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय मकप्पा में रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम के उत्सव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए वृक्ष सुरक्षा दिवस समारोह का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने परिसर में उपस्थित सभी छात्र-भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बालिकाओं ने पारम्परिक रूप से रोली-चंदन का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, लिया सुरक्षा का संकल्पइसी कड़ी में विद्यालय प्रांगण में वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य श्रीराम शरण चौधरी ने की, जबकि कार्यक्रम क्षेत्रीय वन अधिकारी ऋतुपर्णा की देखरेख में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Ja...