Jahanabad News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, अलग- अलग एफआईआर दर्ज
जहानाबाद, जुलाई 1 -- Jahanabad News: काको ,निज संवाददाता। भेलावर थाना क्षेत्र के आशियामा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भेलावर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि एक पक्ष की ओर से मनीष कुमार तथा दूसरे पक्ष की ओर से सनोज कुमार ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट और अन्य आरोप लगाए हैं। दोनों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.