जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के हजामपुर गांव के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें श्याम किशोर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस के सहयोग से शकूराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया इसके उपरांत विशेष इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया। घायल श्याम किशोर यादव ने लिखित आवेदन देकर शकूराबाद थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अलीपुर थाना क्षेत्र के चैता गांव अपनी बहन के घर जा रहा था। इस दौरान हजामपुर गांव के समीप पहुंचने पर अनिल यादव, सुनील यादव सहित पांच लोग एक ऑटो पर सवार होकर पहुंचे और अचानक मारपीट करने लगे। मारपीट के कारण जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। स...