जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: जहानाबाद , निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मलहचक में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी और पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार मलहचक निवासी सागर कुमार पिता बैजनाथ कुमार ने बताया कि वह 5 अक्टूबर की सुबह जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर हमला बोल दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। ​आवेदक का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से आरोपी पक्ष उन्हें और उनके परिवार को बार-बार धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मकान निर्माण के दौरान विवाद में मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज घटना के दिन आरोपियों ने सागर कुमा...