जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद थाना अंतर्गत सिकंदरपुर पंचायत के कनकट बिगहा गांव में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने 15 क्विंटल चावल की चोरी कर ली। जविप्र विक्रेता योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते देर शाम अनाज वितरण कर हम अपने घर चले गए, सुबह में जब दुकान पर आया तो देखा की किबार का ताला टूटा हुआ है। दुकान में प्रवेश किया तो देखा कि 30 बोरा 15 क्विंटल चावल गायब है। उन्होंने आनन फानन में ग्रामीणों व पुलिस को जानकारी दी। हालांकि चोरी की सूचना पाकर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची. और मामले की छानबीन की. वही उन्होंने बताया कि गोदाम के एक कमरे में चावल रखा हुआ था, जबकि दूसरे कमरे में गेहूं जिस कमरे में गेहूं रखा हुआ था, उसका ताला सुरक्षित था। जबकि च...