जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: अरवल,निज प्रतिनिधि प्रभारी जिला पदाधिकारी शैलेश कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 02 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम जिनपुरा निवासी फुलिया देवी द्वारा बताया गया कि मेरे मकान गिरने के उपरांत गाँव के ही विकास कुमार जबरजस्ती अतिक्रमण कर रहे हैं। मना करने पर वाद-विवाद उत्पन्न किया जा रहा है। कलेर प्रखण्ड स्थित नारायण बिगहा निवासी नाथुन सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है, अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कृपा की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...