जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- जनता दरबार में 121 आवेदन और शिकायतें Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ तथा उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 121 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, एल.पी.सी., विद्युत विपत्र सुधार, जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत, बिजली बिल माफी, चापाकल मरम...