जहानाबाद, अक्टूबर 21 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायतों के निष्पादन को लेकर अरवल पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे कुल चार आगंतुकों की फरियाद एसपी ने गंभीरतापूर्वक सुनी। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों के निपटारे में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाना चाहि ए। पुलिस का...