जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: जहरबीघा व हाजीपुर गांव में पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज फरार काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के जहरबीघा और हाजीपुर गांव में छापेमारी कर 40 लीटर चुलाई शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों गांवों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार 40 लीटर चुलाई शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प...