जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: जहानाबाद। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर 14 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें आठ लोगों की गिरफ्तारी दर्ज कांडों में की गई है। आठ लोग शराब बेचने और पीने के मामले में पकड़े गए हैं। इस बीच पुलिस ने ग्रामीण इलाके से 40 लीटर महुआ शराब भी जप्त किया और बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया। मंगलवार को आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में गैर जमानतीय वारंटी, चोरी, शराब बेचने और पीने के मामले के आरोपित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...