जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी पुलिस के द्वारा चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि मखमिलपुर गांव निवासी अशोक कुमार एवं उदल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन दोनों के खिलाफ करपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मिर्जापुर गांव निवासी संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निर्गत था। उधर बंसी पुलिस ने माली गांव में छापेमारी कर लूट कांड के आरोपी अभिरंजन कुमार उर्फ रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चौथम पुलिस ने लूटकांड के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...