Jahanabad News: छापेमारी में गैर जमानतीय वारंटी समेत दो गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। शनिवार की देर शाम तक नगर और ओकरी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक गैर जमानतीय वारंटी है। पुलिस के अनुसार नगर थाना की पुलिस ने मलहचक निवासी राहुल कुमार को पकड़ा। उक्त युवक के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था। ओकरी थाने की पुलिस ने शादीपुर गांव के निवासी सुघन मांझी की गिरफ्तारी की। बताया गया है कि उन्हें शराब के मामले में पकड़ा गया है। दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.