जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया , निज संवाददाता। देश के विभिन्न हिस्सों में नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों के मद्देनजर अरवल जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। यह भी पढ़ें- बंद को लेकर भोजपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया जायजापुलिस की गश्ती व्यवस्था जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, विद्यालयों, पार्कों, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की नियमित गश्ती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के किसी भी संदेश, पोस्ट या वीडियो को...