Jahanabad News: छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, अभिभावकों से मांगा सहयोग
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएन सिन्हा कॉलेज के बीसीए विभाग में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। इसमें सत्र 2024-27 एवं 2025-28 के विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति, पढ़ाई और परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद ने कहा कि नियमित उपस्थिति और अनुशासित अध्ययन विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य का आधार है। उन्होंने वर्ष में कम से कम दो बार अभिभावक-शिक्षक बैठक कराने पर जोर दिया। डॉ. सुबोध कुमार झा और डॉ. अख्तर रोमानी ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समय पर समाधान और नियमित मार्गदर्शन की जरूरत बताई। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुनील कुमार ने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। पंकज कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.