जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) और अभया ब्रिगेड की टीम ने करपी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकारी में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। टीम ने महिला हेल्प डेस्क, डायल 112 और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी दी। पुलिस ने छात्राओं से किसी भी तरह की घटना होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...