जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनौती के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार भारती को निलंबित कर दिया गया। इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने दी। विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व करीब 16 छात्राओं व अभिभावकों ने उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक पर गलत तरीके से टच करने और छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। इस मामले को जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया द्वारा गंभीरता से लिया गया था और एडीएम विभागीय जांच के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया ग या था। जांच के बाद डीएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार भारती को निलंबित करने का आदेश दिया था। जिसके आलोक में विभाग ने कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...