जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: करंट लगने के बाद छत से नीचे गिरे, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर प्रखंड क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में सोमवार की शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक की पहचान निरंजनपुर गांव निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पप्पू कुमार सोमवार की शाम किसी काम से अपने मकान की छत पर गए थे।

घटना का विवरण इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार की चपेट में वह किसी तरह आ गए। तार के संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलसते हुए छत से...