जहानाबाद, नवम्बर 14 -- छठ महापर्व के दौरान कलेर में सड़क हादसे Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता। छठ महापर्व के दौरान शनिवार को कलेर प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए। बेलसार सूर्य मंदिर के समीप कार की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय छठ व्रती गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मड़ैला के पास कार और ऑटो की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, दूसरी घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए। दोनों घटनाओं में डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। जानकारी के अनुसार, बेलसार नरक बीघा गांव निवासी सिकंदर चौधरी (26 वर्ष), पिता भिखर चौधरी, छठ पूजा के अवसर पर सोन नहर में स्नान करने के बाद सड़क किनारे दंडवत दे रहा था। इसी दौरान बेलसार बाजार की ओर से बेलसार गांव जा रही अर्टिगा कार उसके ऊपर चढ़ गई। कार का पहिया पेट के ...