जहानाबाद, नवम्बर 14 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों को लेकर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में घोसी थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने घोसी, देहुंनी, बंधुगंज, लखावर समेत कई छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान विभिन्न घाटों पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अंचल प्रशासन न...