जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: रतनी , निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के कुरहारी गांव में शनिवार रात चोरी की नीयत से गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। लेकिन चोरी कर भागने के दौरान हुई खटपट की आवाज पर घर के लोग जाग गए और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर गांव का ही निवासी अमित कुमार पिता बताया जाता है। इस सिलसिले में गृहस्वामी रामाश्रय प्रसाद वर्मा के द्वारा उक्त चोर के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि शनिवार रात लगभग 2:30 बजे मेरी पुतोह जोर-जोर से चिल्लाने लगी चिल्लाने की आवाज पर जब मैं आया तो देखा कि घर में एक व्यक्ति घुसा हुआ है और एक बक्सा लेकर भागने की फिराक में है। तब तक घर के सभी सदस्य जग गये और उसे पकड़कर डायल 112 की पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सू...