जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र से एक महीने पूर्व चोरी की गई एक टोटो टेम्पो को नगर थाने की पुलिस ने गया के सरबहदा से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इसकी अधिकारिक पुष्टि की गई है। खबर के अनुसार 13 जून को उक्त वाहन चोरी के संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस इसका अनुसंधान कर रही थी। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह सुराग मिला की चोरी का टेम्पो गया जिला के सरबहदा गांव में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापामारी कर मौर्य नगर मोहल्ला के निवासी भोला कुमार को गिरफ्तार और चोरी की गई टोटो गाड़ी को बरामद की गई। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...