जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। घोसी थाना क्षेत्र के चैती पीपर गांव में गोलीकांड के पीड़ित परिवार से राजद का एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने शिष्टमंडल दल को बताया कि गांव में दहशत का माहौल कायम है। कभी भी हमलोगों के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। उनलोगों के बच्चें शिक्षा ग्रहण करने गिंजी गांव में नही जा रहे हैं। राजद के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर और प्रधान महासचिव परमहंस राय के नेतृत्व में शिष्टमंडल में कई लोग शामिल थे। बयान जारी कर बताया कि शिष्ट मंडल को पीड़ित परिवार ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर बोरी से बालू लाने गये थे। उसी दौरान बालू माफियाओं द्वारा रंगदारी मांगा गया। नही देने पर अंधाधुन फायरिंग की गई। नेताओं ने कहा कि 4 जुलाई की घटना आपसी गुटीय संघर्ष नहीं, बल्कि बालू माफिया द्वारा कि...