जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के घोसी थाना के चैती पिपर गांव में बालू माफिया गिरोह द्वारा जानलेवा हमला कर पांच लोगों को घायल किए जाने को लेकर गुरुवार को भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज की माले ने की निंदाप्रतिनिधिमंडल की मांगें प्रतिनिधिमंडल में मगध प्रभारी कुमार परवेज, राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव, पूर्व मुखिया संजय चन्द्रवंशी, संतोष केशरी और पीड़ित परिवार की रून्नी देवी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाधिकारी ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।हमले का विवरण संतोष केशरी ने बताया कि जिलाधिकारी से मिलकर ​बताया गया कि हमला में हमलावरों की भीड़ क...