Jahanabad News: चीनी मिल के लिए राधेनगर में 10 एकड़ जमीन चिह्नित
जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राधेनगर गांव के निकट चीनी मिल की स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। अंचल प्रशासन ने सरकार के निर्देश के आलोक में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी की है। इस संबंध में अंचल अधिकारी गोपाल पासवान ने बताया कि सरकार की ओर से चीनी मिल की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद राधेनगर गांव के समीप उपलब्ध बंजर भूमि में 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कुल 102 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है। चीनी मिल के लिए जमीन चिह्नित किए जाने से क्षेत्र में इसकी स्थापना की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, फिलहाल जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई है। चीनी मिल की स्थापना और निर्माण को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.