जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी कोटा किरण कुमार ने जिले के चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानांतरित पदाधिकारियों में तीन महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एसआई चंदा रानी को जहानाबाद महिला थाने की कमान सौंपी गई है। चंदा रानी इससे पहले सिकरिया थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। वहीं एससी-एसटी थानाध्यक्ष एसआई पूनम चौधरी को सिकरिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। शकूराबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष सोहन कुमार को एससी-एसटी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि नगर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत एसआई रेखा कुमारी को शकूराबाद का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने नवपदस्थापित अधिकारियों को तत्काल पदभार ग्रहण कर कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने, लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन क...