Jahanabad News: चार आरोपितों के घरों पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
जहानाबाद, अगस्त 24 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता । पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशन में फरार आरोपितों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पाली थाना पुलिस ने अफजलपुर गांव में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि गुड्डू शर्मा उर्फ अमरेश शर्मा, रौशन कुमार मुकेश शर्मा उर्फ बबलू शर्मा तथा नंदन कुमार के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है। इश्तेहार के माध्यम से आरोपितों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.