जहानाबाद, सितम्बर 1 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारा और सचई पैक्स का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पैक्स चुनाव में अर्चना और अमरकांत जीतेमतदान केंद्रों पर व्यवस्था मतदान केंद्रों के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर भी दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतदान को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को किसी तरह का भय या प्रलोभन न दिया जा सके, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए थे। मतदाताओं को वाहनों से मतद...