जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी

गिरफ्तारी की जानकारी मेहंदिया निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के चंदा गांव में बीते मई माह में सड़क दुर्घटना के बाद हुई हिंसक घटना में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान खरसा निवासी सोन कुमार एवं उपाध्याय बिगहा निवासी अंकुल कुमार के रूप में हुई है। गौरतलब है कि मई माह में चंदा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना के बाद असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ते हुए कई बालू लदे वाहनों के साथ-साथ पुलिस वाहन पर भी पथराव किया था। घटना के दौरान पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। इस मामले में मेहंदिया थाना में कांड संख्या 80/2026 दर्ज की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई प्राथम...