Jahanabad News: घोसी शिव मंदिर के समीप से पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: कोर्ट में बयान कराया कलम बंद घोसी , निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप से पुलिस ने दो वर्षों से गायब एक लड़की को बरामद किया है। इस संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस घोसी थाना कांड संख्या 223 / 24 में कार्रवाई करते हुए गायब नाबालिग को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने अभिरक्षा में लेकर लड़की का बयान को कलम बंद करने के लिए कोर्ट भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की लड़की के पिता के बयान पर घोसी थाना में 2 वर्ष पूर्व लड़की के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.